आज गुजरात पहुंचेगा चक्रवात वायु, समय पर अलर्ट दे रहा है विभाग : हर्षवर्धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज गुजरात पहुंचेगा चक्रवात वायु, समय पर अलर्ट दे रहा है विभाग : हर्षवर्धन

केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि चक्रवातीय तूफान वायु के 13 जून, गुरुवार दोपहर गुजरात

केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि चक्रवातीय तूफान वायु के 13 जून, गुरुवार दोपहर गुजरात पहुंचने की संभावना है। उस दौरान हवा की गति 155 से 156 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान है। 
उन्होंने कहा कि भू विज्ञान मंत्रालय के अधिकारी चक्रवात के संबंध में समय पर जानकारी मुहैया करा रहे हैं। 
हर्षवर्धन ने बुधवार को उपग्रह से प्राप्त चक्रवात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, मैं उन सभी परिवारों के भले की प्रार्थना करता हूं जिनके चक्रवात वायु से प्रभावित होने की आशंका है।
 इसके 13 जून को दोपहर में 155-156 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली हवा के साथ आने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।