TMC पश्चिम बंगाल में कर रही लोकतंत्र की हत्या : जे पी नड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TMC पश्चिम बंगाल में कर रही लोकतंत्र की हत्या : जे पी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाते हुए कहा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाते हुए कहा कि TMC द्वारा पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की “हत्या” की जा रही है।  
पुलिस कार्रवाई में पार्टी सांसद अर्जुन सिंह के घायल होने के बाद नड्डा ने यह टिप्पणी की। नड्डा ने एक ट्वीट में दावा किया कि अर्जुन सिंह और उनके विधायक पुत्र पवन सिंह पर हमला किया गया क्योंकि तृणमूल उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा दफ्तर पर कब्जा करना चाहती थी। 
नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, “उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह व विधायक पवन सिंह से हिंसा बेहद निंदनीय है। ऐसे गलत तरीकों को अपनाकर तृणमूल पश्चिम बंगाल में बार-बार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।” 
उत्तर 24 परगना जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कांकीनारा इलाके में सड़क पर लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज में अर्जुन सिंह रविवार को घायल हो गए थे। उन्होंने दावा किया कि बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने उन्हें मारा जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। 
भाजपा सांसद ने कहा कि वर्मा ने पुलिस बल के साथ श्यामनगर में पार्टी कार्यालय पर कब्जे के विरोध में “शांतिपूर्ण” प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।