Tirupati Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया था। मंदिर में टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हुई थी जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गए थे। जिसको लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को तिरुपति में हुई भगदड़ की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ के सिलसिले में दो मामले दर्ज किए हैं।
తిరుపతి పట్టణంలో జరిగిన తొక్కిసలాట, ఆ తర్వాత తీసుకున్న చర్యలపై గౌరవ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ నారా చంద్రబాబునాయుడు నేడు టీటీడీ భవనంలో సమీక్ష నిర్వహించారు. (1/3) pic.twitter.com/yPi9fYrp8d
— CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) January 9, 2025
घायलों से मिले सीएम नायडू
सीएम नायडू ने गुरुवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करने और अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए यह स्पष्ट किया कि भगवान वेंकटेश्वर के भक्त तथा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तिरुमाला की पवित्रता को बनाए रखना उनका परम कर्तव्य है। पूरी घटना की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए सीएम नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि घटना में घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए।
#WATCH तिरुपति | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति भगदड़ घटना में घायल हुए लोगों से SVIMS अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। pic.twitter.com/IHubqgZWsP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2025
वरिष्ट अधिकारियों पर गिरी गाज
मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएम नायडू ने तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक सहित तीन वरिष्ठ अधीक्षक का तबादला किया गया है। सीएम नायडू ने बताया कि मौके पर मौजूद एक पुलिस उपाधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सीएम नायडू ने कहा, हम डीएसपी रमण कुमार और गोशाला के निदेशक हरिनाथ रेड्डी को निलंबित कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुब्बारायडू. संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (जेईओ) गौतम और मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीधर का तबादला किया जा रहा है। हम पूरी घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे रहे हैं।
सीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
वहीं, घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम नायडू ने मृतकों के परिवार वालों को 25 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के सदस्य के एक व्यक्ति को अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। सीएम ने कहा भगदड़ ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे और उनके इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में 33 अन्य लोगों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
తొక్కిసలాటలో మరణించిన ఆరుగురి కుటుంబాలకు గౌరవ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ నారా చంద్రబాబునాయుడు ప్రగాఢ సంతాపం వ్యక్తం చేశారు. ఒక్కో కుటుంబానికి రూ.25 లక్షల ఆర్ధిక సాయం, కుటుంబంలో ఒక్కరికి కాంట్రాక్ట్ ఉద్యోగం ఇస్తామని హామీ ఇచ్చారు. (1/2) pic.twitter.com/9G7956RUM3
— CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) January 9, 2025