केन्या में बंधक बनायी गयीं तीन भारतीय, सात नेपाली लड़कियां मुक्त : सुषमा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केन्या में बंधक बनायी गयीं तीन भारतीय, सात नेपाली लड़कियां मुक्त : सुषमा

NULL

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज बताया कि सरकार ने केन्या से तीन भारतीय एवं सात नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गयी थीं। मंत्री ने कहा कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है।

सुषमा ने कई ट्वीट कर बताया, हमने केन्या से तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त कराया है। ये सभी लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गयी थीं। सात नेपाली लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। उनके पासपोर्ट और फोन ले लिये गये थे और उन्हें मोम्बासा में बंधक बनाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर रहा है ताकि मामले में संलिप्त उक्त एजेंटों एवं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके। मंत्री ने लड़कियों को बचाने में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुरई एवं प्रथम सचिव करण यादव के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री ने मदद के लिये केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।