उत्तर भारत में इस बार भीषण गर्मी , मौसम विभाग की संभावना ने अभी से डराया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर भारत में इस बार भीषण गर्मी , मौसम विभाग की संभावना ने अभी से डराया

NULL

इस बार जबरदस्त ठंड के बाद चिलचिलाती गर्मी पहले दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से मई तक तापमान पिछले 50 साल की तुलना में सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे देश में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन इन महीनों में उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिल्ली के साथ इससे करीबी राज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में आएंगे। दिल्ली में रिकॉर्ड टूटने का अनुमान भी जताया गया है। इतना ही नहीं, दक्षिणी राज्यों में अपेक्षाकृत तापमान आधा डिग्री तक ही ज्यादा रहेगा। लेकिन इन महीनों में उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक का कहना है कि जाहिर है अगर तापमान में इजाफा होता है तो जलवायु परिवर्तन का प्रकोप भी होगा और जिसका सीधा-सीधा असर उत्तर भारत में पड़ने वाली गर्मी से लगाया जा सकता है।

ठंड खत्म हो चुकी है और गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। अब आंधियों का दौर चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चार मार्च को सुबह दिल्ली में आंधी आएगी जिसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। इससे पहले तीन मार्च यानी होली के तुरंत बाद बादल भी छाएंगे। हालांकि मौसम का हाल देने वाली एक वेबसाइट ने 4 मार्च को बारिश की संभावना भी जताई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।