केंद्रीय मंत्रियों, किसान नेताओं के बीच आज चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बैठक होगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्रियों, किसान नेताओं के बीच आज चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बैठक होगी

तीन केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शाम पांच बजे केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ बैठक होगी। फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र के बीच यह तीसरे दौर की बैठक होगी।

इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।