'वो अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद हैं', कांग्रेस को ये क्या कह गईं Kangana Ranaut - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘वो अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद हैं’, कांग्रेस को ये क्या कह गईं Kangana Ranaut

कंगना ने कांग्रेस को बताया ‘अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद’

कंगना रनौत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्हें ‘अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद’ कहा और पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इसे बदल दिया। कंगना ने मंडी में 5 करोड़ रुपये आवंटित करने का भी दावा किया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से राजनीति में आईं है तब से उनके बयान अक्सर विवाद खड़ा करते हैं। उन्होंने 9 अप्रैल, बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला है। अपने निर्वाचन क्षेत्र के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र दौरे पर आईं कंगना रनौत ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्ट बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद’ बताया। उनके इस बयान ने अब बवाल खड़ा दिया है।

2014 से पहले भ्रष्टाचार था – कंगना

कंगना रनौत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया। कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगायाा और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की।

‘5 करोड़ रुपए आवंटित करने का दावा’

कंगना रनौत ने दावा किया कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में रामपुर से लेकर भरमौर तक मंडी के सभी क्षेत्रों में 5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं, मंडी के जरोल में कंगना रनौत ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ‘चोर चोर मौसेरे भाई’ की है। साल 2014 से पहले कई घोटाले और कांड हुए, जिनका कोई अंत नहीं था। युवा पीढ़ी पूरी तरह से थक चुकी थी। ऐसा लगता था कि हमें देश छोड़कर कहीं और बस जाना चाहिए। हम जाकर बस जाएंगे। यही हमारी भावना थी।

‘कांग्रेस ने हिमाचल को बर्बाद कर दिया’

कंगना रनौत ने आगे कहा कि आज पीएम मोदी पर कोई दाग या दाग नहीं है। चांद पर दाग हैं, लेकिन हमारे पीएम पर एक भी नहीं है। मंडी सांसद का दावा है कि कांग्रेस ने हिमाचल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि जिस घर में वह नहीं रहती हैं, उसका बिजली बिल भी एक लाख रुपये आया है।

Kangna Ranaut ने की PM Modi की तारीफ, कहा ‘उन पर एक भी दाग नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।