कांग्रेस से अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस से अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ

NULL

छतरपुर : सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का कांग्रेस के साथ अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है। अखिलेश ने खजुराहो में आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव से पहले अपने संगठन को विस्तार और मजबूती देने का काम कर रहे हैं।

हम इस प्रदेश में लम्बे समय तक काम करने और रिश्ता जोड़ने आये हैं।’’ उन्होंने कर्नाटक के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है, वरना ये लोग (भाजपा) सौ-सौ करोड़ रूपये में विधायक खरीदने में जुटे हुए थे।साथ ही, उन्होंने भाजपा को नसीहत भी दी की भगवा पार्टी ने देश में जहां कहीं इस तरह से सरकार बनाई है, तो उसे ईमानदारी दिखाते हुए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तथा खुद को असली राष्ट्र भक्त साबित करने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत बदतर है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।