समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद और दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का जनप्रिय नेता बताया और कहा कि इस समय में उनका कोई विकल्प नहीं है। श्री पासवान ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश मे मोदी लहर चल रही है और इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम है। इस समय देश में नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
लोजपा नेता ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को पूर्ण बहुमत से भी अधिक सीटें आयेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अपना अलग स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत बूथ स्तरीय कमिटी तैयार की जा रही है। इस अवसर पर लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा, लोजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, जिला प्रवक्ता उमाशंकर मिश्रा, युवा लोजपा जिला अध्यक्ष शिवानंद बमबम समेत अन्य नेता उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।