पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार मामलों के प्रभारी एवं सांसद भूपेन्द, यादव ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के विजय रथ को विपक्ष चाह कर भी नहीं रोक पायेगा। श्री यादव ने यहां पार्टी के मंच, मोर्चा एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद राजग का लगातार विस्तार हो रहा है। जम्मू -कश्मीर, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, महाराष्ट एवं गोवा में राजग को नया साथी मिला है। उन्होंने कहा कि इससे घबराकर विपक्ष देश में एकजुट हो रहा है फिर भी इसके विजय रथ को रोकने में कामयाब नहीं होगा।
सांसद ने कहा कि बिहार में राजग पूरी तरह से एकजुट होकर मजबूती से खड़ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की मजबूत सरकार चल रही है। वर्ष 2014 के बाद कांग्रेस ने नोटबंदी, जीएसटी, जाति एवं धर्म का कार्ड खेला लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिसे भी हाथ लगाया वह आज गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के एक नेता को भी कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद मिल गया है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नहीं और न ही सामंती तरीके से उत्तराधिकारी बनाकर पार्टी का कमान सौंपती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने सुशासन को राजनीति का केन्द, बनाया तो कांग्रेस उसमें रोड़ अटका रही है।
केन्द, सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के मूल मंत्र पर काम कर रही है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द, एवं बिहार सरकार की योजनाओं को आम लोगों को बतायें। वर्ष 2005 में किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि हर घर में बिजली पहुंच जायेगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने इसे कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि केन्द, और बिहार की डबल इंजन वाली सरकार गरीब – गुरबों के हित में योजनाएं चला रही है। लड़कियों को वजीफा दिया जा रहा है। अनूसूचित जाति – जनजाति एवं पिछड़ वर्ग के छात्रों को राज्य तथा संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी संबोधित किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।