संघ की बैठक में शामिल होंगे दो राज्यों के कार्यकर्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संघ की बैठक में शामिल होंगे दो राज्यों के कार्यकर्ता

NULL

विदिशा : विदिशा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मध्य क्षेत्र की तीन दिवसीय बैठक केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ संघ के पदाधिकारी भाग लेगें। बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रशासन व संघ कार्यकर्ताओं ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। जिस गार्डन मे कार्यकर्ताओं को रूकना है,

वहां पर भी तैयारियां पूरी की जा चुकी है, संघ के जिला प्रचार प्रमुख लाखन सिंह जाट ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। बैठक में दो प्रदेश , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता शामिल होगें, दोनों प्रदेशों को संघ का मध्यप्रदेश कहा जाता है, जिसे 4 प्रांतों में बाटा गया है। इनमें मध्य भारत प्रांत, मालवा प्रांत ,

महाकौशल प्रांत और छत्तीसगढ़ प्रांत शामिल है, आज से सभी प्रांतों के कार्यकर्ताओं का आना प्रारंभ हो गया है। पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है, बिना आईडी और पास के कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। पूरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में कबर किया गया है। इस बैठक को सर संघ चालक मोहन भागवत संबोधित करंेगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।