Maharashtra CM से आज खत्म होगा सस्पेंस, इस फॉर्मूले पर तय हो सकती है नई कैबिनेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra CM से आज खत्म होगा सस्पेंस, इस फॉर्मूले पर तय हो सकती है नई कैबिनेट

Maharashtra CM LIVE Updates : महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर सभी कयास आज खत्म हो

Maharashtra CM Announced : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 11 दिन बाद आज नए सीएम के नाम से पर्दा उठ जाएगा। सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। इस दौरान विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बतौर ऑब्जर्वर शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे से मिलेंगे। उनकी मौजूदगी में मंत्री पद के बंटवारे पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 5 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ समारोह होगा। इस दिन महायुति के 31 नेता मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के 19, एनसीपी के 7 और शिवसेना के 5 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

महायुति को मिला है 230 का भारी बहुमत

23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम आया था। महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे, एनसीपी पवार को 230 सीटें हासिल हुई थीं। वैसे, भाजपा से देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना लगभग तय है। महायुति में एक सीएम, दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय किया गया है।

मंगलवार की शाम शिंदे से मिले थे फडणवीस

तीन दिसंबर (03 दिसंबर) की शाम देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र चुनाव बाद दोनों की यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले दोनों की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। फडणवीस से पहले भाजपा नेता गिरीश महाजन और उदय सामंत कैबिनेट बंटवारे को लेकर शिंदे से मिले थे।

कैबिनेट में BJP से इन नेताओं के नाम

देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, रवींद्र चव्हाण, अतुल बचाओ, सुधीर मुनगंटीवार, नितेश राणे, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, अतुल भातखलकर, शिवेंद्रराज भोसले, गोपीचंद पडलकर, माधुरी मिसाल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, जयकुमार रावल।

एनसीपी के ये नेता हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

अजित पवार, धनंजय मुंडे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वाल्से पाटिल, अदिति तटकरे, धर्मराव बाबा अत्राम।

शिवसेना के ये नेता बन सकते हैं मंत्री

एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, उदय सामंथा, शंभूराज देसाई, गुलाबराव पाटिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।