‘वंदे भारत मिशन’ का दूसरा चरण 13 जून तक जारी, 12 और देश हुए शामिल : हरदीप सिंह पुरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘वंदे भारत मिशन’ का दूसरा चरण 13 जून तक जारी, 12 और देश हुए शामिल : हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि

भारत में कोरोना वायरस के कारण वाहनों और जहाजों की आवाजाही बंद है। लॉकडाउन के बीच विदेशो में फंसे लोगों की वंदे भारत मिशन के तहत के घर वापसी की प्रकिया जारी है। इस बीच सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट  में बताया कि इस मिशन के दूसरे चरण में फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड्स, केन्या, मॉरिशस, स्पेन, म्यांमार, मालदीव, मिह्म और श्रीलंका को भी शामिल किया गया है। इन देशों में फँसे भारतीयों को भी अब स्वदेश लाने के लिए उड़नों की व्यवस्था की गयी है।


पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार अब दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा।एयर इंडिया ने नये देशों की उड़नों को शामिल करते हुये नयी समय-सारणी जारी की है जिसके अनुसार मिशन के तहत 13 जून तक यात्रियों को वापस लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।