केन्द्र में बनी एनडीए सरकार के नापाक इरादों को ध्वस्त कर पुरानी कांग्रेस की विरासत लायेगे : शारदा राठौर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केन्द्र में बनी एनडीए सरकार के नापाक इरादों को ध्वस्त कर पुरानी कांग्रेस की विरासत लायेगे : शारदा राठौर

NULL

पटना : देश में सामाजिक सौहार्द्र बिगाडऩे वाली नापाक कोशिश को नाकाम कर कांग्रेस अपनी पुरानी विरासत को वापस लायेगी। केन्द्र में एनडीए सरकार की विफलता को गांव गांव पहुंचायेगी। ये बातें कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के महासचिव सह बिहार प्रभारी शारदा राठौर ने सदाकत आश्रम के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ संघर्ष के रास्ते को अख्तियार कर कांग्रेस के नीतियों को आमजनों तक पहुंचायेगे। महिला कांग्रेस आमजनों एवं महिलाओं की समस्याओं उजागर कर नरेन्द्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

केन्द्र व राज्य सरकार ने देश में नोटबंदी शराबबंदी एवं बालू बंदी लाकर गरीबों के विकास में बाधा पहुंचाया है जिससे देश परेशानी के दौड़ से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के पलटू राम सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़कर समाज के वंचित, पीडि़त व शोषित वर्गों के साथ पुरानी एकता के साथ खड़ा होकर मदद करेगी।

महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमिता भूषण ने कहा कि केन्द्र सरकार से महिलाओं को सरकार एवं निजी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं के हेल्थ के प्रति जागरूकता अभियान चलायेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री डा. प्रो. रूपम यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने शराबबंदी के आड़ में रईस व गरीब लोगों को झूठे केस में फंसाकर प्रताडि़त कर रही है। वहीं सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर जबरन छापेमारी करवा रही है। इस अवसर पर विधायक पूनम पासवान, शीला सिंह कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।