किसानों के मसीहा थे स्वामी सहजानंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के मसीहा थे स्वामी सहजानंद

सरकारी स्तर पर किसानों की दी जाने वाली राहत में पुरी पूंजीपतियों के प्रभाव रहने के कारण लाभ

पटना  : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डा. अरूण कुमार ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि जब तक खेत-खलियान को सृदृढ़ नहीं किया जाएगा तब तक किसानो की दयनीय हालत में सुधार संभव नहीं है। किसानों को न्यूनतम मूल्य नहीं बल्कि अधिकतम मूल्य की जरूरत है। किसान अपने फसलों के भंडारण की व्यवस्था जब तक खुद नहीं करेंगें तब तक पूंजीवादी किसानों पर हावी रहेगी।

आज बाजार में पूंजी का प्रभाव इतना बढ़ चुका है कि किसान को अपना फसल औने-पौने भावों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर किसानों की दी जाने वाली राहत में पुरी पूंजीपतियों के प्रभाव रहने के कारण लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है। जिस जमीन्दारी उन्मूलन के खिलाफ स्वामी सहजानन्द ने लड़ाई छेड़ी थी वह आज भी प्रांसगिक है।  इस अवसर पर रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान, शिवकुमार सिंह, खुर्शीद अनवर आदि भी उपस्थित थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।