लोकायुक्त को चाकू मारने की घटना दर्शाती है कि कर्नाटक में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है : अनंत कुमार  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकायुक्त को चाकू मारने की घटना दर्शाती है कि कर्नाटक में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है : अनंत कुमार 

NULL

नयी दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति पी. विश्वनाथ शेट्टी को चाकू मारनेकी घटना ‘ स्तब्ध करने वाली है और यहदिखाती है कि राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के अन्तर्गत कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। गैरतलब है कि एक व्यक्ति ने आज शेट्टी पर कई बार चाकू से वार किया और उनके शरीर से खून निकलने लगा। व्यक्ति उनके कार्यालय एक शिकायत करने गया था। करीब70 वर्षीय शेट्टी को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह काफी चौंकाने वाली बात है कि बेंगलूरू में कर्नाटक के लोकायुक्त भी सुरक्षित नहीं हैं। यह दिखाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ लोकायुक्त पर हमला दर्शाता है कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है और अब कुछ भी नहीं बचा है। ऐसी घटनाएं राज्य में जारी गुंडा राज, माफिया राज और जंगल राज के कारण हो रही है और कांग्रेस सरकार इस पर अंकुंश लगाने में सक्षम नहीं है।’’ कुमार ने कहा कि सिद्धरमैया की अगुवाई वाली सरकार को मामले की जांच करानी चाहिए और अपराधी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने शेट्टी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विधान सौंधा( राज्य सचिवालय) के नजदीक एक बहुमंजिला इमारत के लोकायुक्त चैंबर में हमलावर तेजराज शर्मा ने उन पर हमला किया। हमले के कारण लोकायुक्त गिर गये। राज्य में ऐसी घटनों में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार पर हमला करते हुये कुमार ने कहा, ‘‘ पिछले एक महीने में24 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी। यह पहली बार हो रहा है जब एक लोकायुक्त न्यायमूर्ति पर हमला हुआ है।’’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।