सरकार ने दी न्यूनतम वेतन कानून को मंजूरी, देश भर के कर्मचारियों होगा फायदा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार ने दी न्यूनतम वेतन कानून को मंजूरी, देश भर के कर्मचारियों होगा फायदा

NULL

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए वेतन विधेयक (नए वेज कोड बिल) को मंजूरी दे दी है आपको बता दे की इस विधेयक से देश भर के करीब 4 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा इस कानून से देश के सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। इस कानून के बाद अब कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जा सकेगा।

1555515953 note2000

प्रस्तावित विधेयक के पारित होने से देश के 4 करेाड़ से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार वेतन श्रम संहिता विधेयक में न्यूनतम वेतन कानून, 1948, वेतन भुगतान कानून, 1936, बोनस भुगतान कानून, 1965, तथा समान पारितोषिक कानून, 1976, को एकजुट किया जायेगा।

1555515954 pay

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस सबंध में तैयार मसौदा विधेयक को मंजूरी दी गई। विधेयक में केंद्र को देश में सभी क्षेत्रों के लिये न्यूनतम वेतन निर्धारित करने का अधिकार देने की बात कही गयी है और राज्यों को उसे बनाये रखना होगा।

1555515954 modi rajkot

सूत्रों के मुताबिक राज्य अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार के मुकाबले अधिक न्यूनतम वेतन उपलब्ध करा सकेंगे। यह विधेयक संसद के मौजूदा मानसून सत्र में पेश किये जाने की संभावना है। सत्र 11 अगस्त को संपन्न होगा।

नया न्यूनतम वेतन नियम सभी कर्मचारियों पर लागू होगा, चाहे उनका वेतन कुछ भी क्यों नहीं हो। फिलहाल केंद्र तथा राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्हें मासिक 18,000 रुपये तक वेतन मिलता हैं।

1555515955 employees

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इससे सभी उद्योग और कर्मचारियों के लिये न्यूनतम वेतन सुनिश्चित हो सकेगा। इसमें वे भी शामिल हो जायेंगे जिन्हें 18,000 रुपये से अधिक मासिक वेतन मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।