जनता का आभार जताने आज रायबरेली आएगा गांधी परिवार, KL शर्मा भी रहेंगे मौजूद The Gandhi Family Will Come To Rae Bareli Today To Thank The People, KL Sharma Will Also Be Present
Girl in a jacket

जनता का आभार जताने आज रायबरेली आएगा गांधी परिवार, KL शर्मा भी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली और अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वो जीत के लिए जनता का आभार जताएंगे। सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मंगलवार की सभा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पहली ऐसी सभा होगी।

  • राहुल गांधी आज रायबरेली और अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
  • राहुल एक सभा को संबोधित करते हुए जीत के लिए जनता का आभार जताएंगे
  • अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे

11-15 जून तक यात्रा निकालने का फैसला

rahul 1

कांग्रेस ने संसदीय चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए मतदाताओं का आभार जताने का फैसला किया है। इसके तहत 11 से 15 जून तक सभी 80 लोकसभा सीटों पर आभार जनसभा आयोजित करने और यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से इंडिया ब्लॉक ने 43 सीटें जीतीं, जिसमें कांग्रेस को छह और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें शामिल हैं।

KL शर्मा ने अमेठी से जीत हासिल की

kl sharma

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से हराया। किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनकर उन्हें 1,67,196 मतों से हराया। नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाला अमेठी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ चला गया था जब स्मृति ईरानी ने वहां राहुल गांधी को करीब 55,000 मतों के अंतर से हरा दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।