भिण्ड के विकास को और अधिक गति दी जाएगी: मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भिण्ड के विकास को और अधिक गति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

NULL

भोपाल : भिण्ड के विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा। भिण्ड के मान-सम्मान और शान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चंबल एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है। साथ ही भिण्ड को सैनिक स्कूल तथा मुख्यमंत्री पेयजल आवर्धन योजना में भी शामिल किया जाएगा। यहां 1000 प्रधानमंत्री आवास भी बनाए जायेंगे।

उक्त घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड में 502 करोड़ की लागत के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए की। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को 135 करोड़ रूपए की सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विधेयक पारित किया है।

इस विधेयक में महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार करने वालो को फांसी का प्रावधान किया गया है। साथ ही छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध भी 10 साल तक की कैद का प्रावधान सरकार ने किया है। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि पैसे की कमी किसी भी छात्र की पढ़ाई को बाधित नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में अब 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अमृत परियोजना के तहत भिण्ड शहर में 375 करोड़ की लागत से सीवर लाईन का कार्य किया जाएगा, जिसके पूर्ण होने से भिण्ड शहर के लोगों को सीवर समस्या से निजात मिलेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।