महाराष्ट्र : कुएं में नहाने पर दलित बच्चों की पिटाई कर घुमाया निर्वस्त्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : कुएं में नहाने पर दलित बच्चों की पिटाई कर घुमाया निर्वस्त्र

इस मामले में महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले ने कहा कि घटना से संबंधित दो लोगों

हाल में ही गुजरात से दलित को मोजड़ी और चैन पहनने को लेकर राजपूत वर्ग के कुछ युवकों द्वारा एक किशोर के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था तो वही एक और ऐसा मामला महाराष्ट्र के जलगांव से आया है। जहां कुंए में नहाने के कारण तेन लड़को को बेरहमी से पीटा गया और पुरे गांव में निर्वस्त्र करने घुमाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल होने के बाद ही सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, बीते रविवार भारी गर्मी से राहत पाने के लिए तीन लड़के गांव के तालाब में नहाने के लिए कूद गए। इनकी आयु 12 से 14 साल के करीब है। जब इसके बारे में कुछ स्थानीय लोगों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और लड़कों को बाहर निकलने को कहा। इसमें उच्च जाति के लोग भी थे। वे उन पर बरसे और अपशब्द कहे। इसके बाद कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर लड़कों को कपड़े निकालने को मजबूर किया और गांव में उन्हें निर्वस्त्र घुमाया। वायरल विडियो में लड़कों को केवल चप्पल पहने और कुछ पेड़ के पत्ते लपेटे हुए देखा जा सकता है।

लड़कों व उनके परिवार ने स्थानीय पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब उन पर कुछ प्रभावशाली गांव वालों की वजह से शिकायत लेने का भारी दबाव है। इस मामले में महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले ने कहा कि घटना से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे जांच की जा रही है। केंद्रीय सामाजिक कल्याण मंत्री रामदास अठावले ने इस घटना की निंदा की और लड़कों पर अत्याचार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।