मुस्लिम लड़के से प्यार करने वाली लड़की पर भाजपा नेता ने जड़ा तमाचा , वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुस्लिम लड़के से प्यार करने वाली लड़की पर भाजपा नेता ने जड़ा तमाचा , वीडियो हुआ वायरल

NULL

मोहब्बत जाति और धर्म की सरहदों को तोड़ने पर विश्वास करती है लेकिन कुछ लोग मोहब्बत में भी धर्म और जाति का एंगल ढूंढ लेते हैं।

ऐसा ही केस अलीगढ़ जिले में देखने को मिला। आपको बता दे की इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक हिंदू युवती पर भाजपा की नेत्री थप्पड़ बरसाती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अलीगढ़ जिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय ने कथित तौर पर एक लड़की को गैर-धर्म के युवक के साथ देखने पर सरेआम थप्पड़ मारकर धमकाया।

बता दे कि अलीगढ़ जिले के नौरंगाबाद क्षेत्र में एक युवक को एक लड़की के साथ अक्सर देखा जा रहा था। कुछ लोगों ने दोनों को एक दुकान में साथ बैठे पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की नेता और पुलिस को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता ने लड़की से जानकारी कर उसके परिजनों को सूचित किया।

संगीता ने काफी देर तक लड़की को समझाने की कोशिश की। लड़की पूजा लड़के को अपना फ्रेंड बता रही थी। इसी बीच किसी ने मेयर शकुंतला भारती को बुलाने के लिए कहा तो लड़की ने मना कर दिया बोली उन्हें मत बुलाइए। इसी बीच संगीता वार्ष्णेय ने लड़की को दो तमाचे मारते हुए नसीहत दी, उसके बाद लड़की के परिजन वहां आ गए। उनकी सुपुर्दगी में लड़की को दे दिया गया।

बता दे की यू पी के अलीगढ़ जिले में उस मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके साथ सार्वजनकि रूप से देखे जाने और चाय पीने को लेकर दो दिन पहले ही भाजपा की महिला नेता ने सरेआम लड़की को थप्पड़ मारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।