भाजपा नेता हमें ही पढ़ रहे हैं राष्ट्रवाद का पाठ : कमलनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता हमें ही पढ़ रहे हैं राष्ट्रवाद का पाठ : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर हमला करते हुए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर हमला करते हुए आज कहा कि देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने सबसे अधिक संघर्ष किया, लेकिन भाजपा नेता हमें ही राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ रहे हैं, वे केवल बोलना जानते हैं।

श्री कमलनाथ ने सीधी संसदीय क्षेत्र के देवसर में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कोविंद, मोदी, राहुल ने जलियांवाला शहीदों को श्रद्धांजिल दी

उन्होंने राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे पूंछना चाहते हैं कि वे बताए कि क्या उनकी पार्टी के एक भी स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का पाठ पढाने वाले भाजपा नेता केवल बोलना जानते हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। यहां तक की संसद भवन में भी जब आतंकी हमला हुआ, उस समय भी देश में उनकी ही सरकार रही है।

उन्होंने कहा कि हम और अजय सिंह साथ मिलकर सीधी-सिंगरौली के विकास का नया इतिहास रचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।