देश का सबसे बड़ा घोटाला : SRS ग्रुप के चेयरमैन सहित 4 लोग गिरफ्तार , करोड़ रुपये हड़पने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश का सबसे बड़ा घोटाला : SRS ग्रुप के चेयरमैन सहित 4 लोग गिरफ्तार , करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

NULL

पंजाब नेशनल बैंक से भी बड़ा घोटाला सामने आया है। आपको बता दे कि रियल एस्टेट की जानी मानी कंपनी SRS ग्रुप पर हजारों करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इसे रिएल एस्टेट क्षेत्र में सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है। वहीं, शिकायतों के बाद कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसआरएस समूह के चेयरमैन अनिल जिंदल सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य गिरफ्तार लोगों में बिशन बंसल, नानक चंद तायल, विनोद मामा और देवेंद्र अधाना शामिल हैं। एसआरएस ग्रुप पर बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का ऋण लेकर नहीं लौटाने का भी आरोप है।

बता दे कि पिछले दो साल से लोग एसआरएस बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे थे। पुलिस के पास एसआरएस बिल्डर के खिलाफ 100 से ज्यादा शिकायतें हैं। रियल एस्टेट की जानी मानी कंपनी SRS ग्रुप पर घर लेने वालों से 30 हजार करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

वहीं पुलिस अब तक 30 मामले दर्ज कर चुकी है। इनमें बल्लभगढ़ में एक व्यापारी की आत्महत्या का मामला भी शामिल है। इस मामले में भी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की थी। आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी के प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि देर रात आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को सेक्टर 31 थाना में रखा गया है। आरोपियों पर पांच हजार लोगों से फ्लैट बेचने के नाम पर रुपए लेने और ब्याज पर रुपए लेकर वापस न देने का आरोप है।

काफी समय से लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लेकिन दो दिन पहले एसआरएस पीड़ित मंच के मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने का वायदा किया था। जिसके बाद सरकार में खलबली मच गई थी। सरकार के आदेश के बाद बुधवार देर रात पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।