थानें में बेबस बैठे राजा हत्याकांड के आरोपी, पहली तस्वीर आई सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

थानें में बेबस बैठे राजा हत्याकांड के आरोपी, पहली तस्वीर आई सामने

थाने से राजा हत्याकांड के आरोपियों की पहली तस्वीर आई सामने

पुलिस कस्टडी में राजा हत्याकांड के सभी आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई है। सभी आरोपियों के चेहरे पर बेबसी दिख रही है। पलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। अब चारों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

देश को दहला देने वाले राजा हत्याकांड मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। वहीं पुलिस कस्टडी में उनकी पहली तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में सोनम का प्रेमी राज और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। चारों के चेहरे पर बेबसी दिख रही है। उन्होंने सोचा होगा कि पुलिस शायद उन तक पहुंच नहीं पाएगी, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। अब राजा के आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। थाने से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

एक साथ बैठे चारों आरोपी

इस तस्वीर में हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा राज कुशवाह सफेद शर्ट और नीली जींस में शांत और बेफिक्र नजर आ रहा है। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है। वहीं सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में बैठा आनंद कुर्मी डरा हुआ नजर आ रहा है। काली टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर में आकाश राजपूत भी तनाव में नजर आ रहा है। चेक शर्ट और काली ट्राउजर में विशाल ठाकुर का चेहरा भी बेफिक्र नजर आ रहा है, जबकि पुलिस के मुताबिक उसने ही सबसे पहले राजा पर खुखरी से हमला किया था।

Raja Murder Case Accused

हत्यारों ने कबूला जुर्म

हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसीपी पूनम चंद यादव का कहना है कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। शादी से पहले ही राजा रघुवंशी की हत्या की तैयारी चल रही थी। आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। राजा और सोनम के हनीमून पर जाने से पहले सभी शिलांग के लिए निकल गए थे।

कब क्या हुआ ?

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। बता दें राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को वे दोनों हनीमून पर चले गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर मिली। 2 जून को राजा की लाश खाई से बरामद की गई। वहीं पुलिस ने 9 जून की देर रात को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया।

मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़, सोनम का प्यार कोई और! राज को प्यार में फंसाकर किया यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।