Terrorist Attack: पाकिस्तान में आतंकियों ने यात्रियों से भरे वाहन पर बरसाईं गोलियां, 32 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Terrorist Attack: पाकिस्तान में आतंकियों ने यात्रियों से भरे वाहन पर बरसाईं गोलियां, 32 की मौत

Pakistan Terrorist Attack : पाकिस्तान में आज आतंकी हमला किया गया। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की कबायली में यात्री वैन

Pakistan Today Terrorist Attack : पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। सैनिकों के बाद आज दोपहर यात्रियों से भरे वाहन पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। इसमें 38 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं, कई लोगों के घायल हुए हैं। यह हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में किया गया है।

पाराचिनार से जा रहे यात्री वैन पर किया हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार कुर्रम के पाराचिनार से जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने हमले की पुष्टी की है। बता दें, अफगानिस्तान की सीमा से लगी कबायली में जमीन विवाद को लेकर सशस्त्र शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों में दशकों से तनाव की स्थिति बनी है।

किसी ने नहीं ली है जिम्मेदारी

घटना की किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। परचिनार के स्थानीय निवासी जियारत हुसैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि यात्री वाहनों के दो काफिले थे। एक पेशावर से परचिनार और दूसरा परचिनार से पेशावर यात्रियों को लेकर जा रहा था, तभी गोलियां चलीं।

एक दिन पहले सैन्य चेक पोस्ट पर हुआ था हमला

बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैन्य चेक पोस्ट पर आतंकी हमला हुआ था। उसमें 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। आतंकियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन से चेक पोस्ट में टक्कर मार दी। इसमें छह हमलावर भी मारे गए। हमला बलूचिस्तान विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान को मंजूरी देने के बाद किया गया। यह निर्णय संघीय शीर्ष समिति ने लिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बैठक में संघीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया था।  देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।