राम मंदिर निर्माण को राजनीतिक प्रस्ताव में भी स्थान देते हुए भाजपा ने इस पर अलग से प्रस्ताव पारित किया। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन लाए गए इस प्रस्ताव में भावनाएं व्यक्त की गईं कि अयोध्या में मंदिर निर्माण से आज सारा देश राममय है और यह देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने जयश्री राम का नारा लगाते हुए रखा।
Highlights
- मंदिर निर्माण देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि
- भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव पारित
- PM मोदी ने ऐतिहासिक क्षण को दी भव्यता
जेपी नड्डा ने क्या कुछ कहा?
उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। यह नए कालचक्र के उद्भव के साथ भारत के लिए अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत में राम राज्य की स्थापना का उद्घोष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को इसका श्रेय देते हुए पार्टी की ओर से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उनका अभिनंदन किया गया। नड्डा ने कहा,
PM मोदी ने ऐतिहासिक क्षण को दी भव्यता’
उन्होंने कहा कि संस्कृतिप्रधान देश में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक क्षण को भव्यता दी। भाजपा का यह संकल्प था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। नौ नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का गठन किया, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर निर्माण का कार्य त्वरित गति से चला और महज चार वर्ष में मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा हो गई। यह महान भारत की यात्रा की शुरुआत है। यह दुनिया भर में फैले भारतीयों के लिए पवित्र दिन और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब बन गया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। धर्म के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के चलते ऐसे कई काम किए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।