कमलनाथ को CM बनाने के लिए हुई तांत्रिक पूजन, शिवराज बोले- लगता है लोकतंत्र में उनका भरोसा नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमलनाथ को CM बनाने के लिए हुई तांत्रिक पूजन, शिवराज बोले- लगता है लोकतंत्र में उनका भरोसा नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए कथित तौर पर तांत्रिक पूजन का मामला गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो कमलनाथ का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि लोकतंत्र में उनका भरोसा नहीं है और यही कारण है कि तांत्रिक पूजन करा रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें तांत्रिक क्रिया को दिखाया गया है। कमलनाथ की सामने की तरफ तस्वीर भी रखी है। नींबू आदि भी रखा है। यही कारण है कि इसे कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए तांत्रिक पूजा कराया जाना बताया गया है। यह पूजन उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर चल रहा है।

fh copy 1

इसी को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने तंज कसते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। तुम श्मशान घाट में पूजा करने वालों, कैसे भला होगा देश में, प्रदेश का, प्रदेश की जनता का। अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो न, महाकाल महाराज के दरबार में।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप किया है कांग्रेस ने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।