राहुल का PM पर कटाक्ष-दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ 'मोदीलाई' शब्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल का PM पर कटाक्ष-दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ ‘मोदीलाई’ शब्द

कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को इसी शब्द का उल्लेख करते हुए कहा था, ‘‘अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को दावा किया कि ‘मोदीलाई’ शब्द पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दुनिया भर में नया शब्द ‘मोदीलाई’ लोकप्रिय हुआ है। अब तो एक वेबसाइट पर इस बारे में बेहतरीन ढंग से विवरण दिया गया है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को इसी शब्द का उल्लेख करते हुए कहा था, ‘‘अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।’’ राहुल गांधी ने ‘मोदीलाई’ नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं।शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया कि इसका अर्थ ‘लगातार और आदतन झूठ बोलना’, ‘बिना रुके झूठ बोलना’ बताया गया है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने एक वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘‘मोदीलाई’ एक नया शब्द है, यह पूरे विश्व में मशहूर हो गया है। अब एक वेबसाइट भी आ गई है, जिसमें सबसे अच्छे ‘मोदीलाई’ की लिस्ट है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।