वांग से बातचीत और एससीओ बैठक के लिए चीन पहुंचीं सुषमा स्वराज

NULL

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिन के चीन दौरे पर आज बीजिंग पहुंचीं जहां वह चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत करेंगी और शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी।  सुषमा का कल वांग से मिलने का कार्यक्रम है।

वांग यी को पिछले महीने स्टेट काउंसिलर के तौर पर पदोन्नति दिए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। नयी भूमिका मिलने के साथ वांग विदेश मंत्री भी बने हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि यह संबंधों को सुधारने के लिए उच्च स्तर के संवाद की गति बढ़ाने के मकसद से दोनों देशों की ओर से किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

पिछले साल डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों ने तनाव कम करने और रिश्ते सुधारने के लिए संवाद बढ़ाया है।  सुषमा और वांग की इस मुलाकात से कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी यांग जेची ने शंघाई में मुलाकात की थी।

विदेश मंत्री 24 अप्रैल को आठ सदस्यीय एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी।  वह इस समूह के सदस्य देशों के दूसरे विदेश मंत्रियों के साथ 23 अप्रैल को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी मुलाकात करेंगी। वह मंगोलिया का दौरा भी करेंगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।