सुल्तान का बेटा ही सुल्तान हो सकता है कोई गरीब नहीं : धर्मेन्द्र प्रधान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुल्तान का बेटा ही सुल्तान हो सकता है कोई गरीब नहीं : धर्मेन्द्र प्रधान

भारत को आजाद नहीं कराया बल्कि इसके लिए भगत सिंह जैसे कितने लोग अपने प्राणों की आहूति दी

पटना : हमने उस पीढ़ी को नहीं देखा जब 1973-74 का माहौल था मगर इतिहास से जानकारी मिली है कि देश को पहली आजादी 1947 में मिली और दूसरी आजादी 19975 में मिली थी। बिहार राजनीतिक का प्रयोगशाला रहा है। बिहार जयप्रकाश नारायण का भूमि है। जिन्होंने छात्र युवाओं का आह्वान कर 1975 में राजनीतिक की लड़ाई लड़ी। ये बातें आज आपातकाल का भारत विषय पर सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कही।

श्री प्रधान ने कहा कि कांग्रेस देश को गुलामी की ओर ले गया था। अगर लोकनायक जयप्रकाश नारायण नहीं होते तो देश को दूसरी आजादी कभी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के मामले में कांग्रेस का स्टैण्ड सही नहीं था। आजादी के बाद पहला लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान को दे देना चाहिए नहीं तो कश्मीर का आधा हिस्सा भारत के साथ करें। सरकार पटेल ने दो टूक कहा था कि कश्मीर का मुद्दा हिन्दुस्तान में बराबर उलझा हुआ रहेगा इसलिए आधा पाकिस्तान को कश्मीर में मिला दीजिये कश्मीर का मसला ही समाप्त हो जायेगा। आज सरदार पटेल की बात सही हो रही है।

आजादी की लड़ाई में विनोवा भावे, श्री बाबू, बिरसा मुंडा, भगत सिंह, भीमराव अम्बेडकर जैसे लोग थे। आज कांग्रेस पार्टी उस समय बाबा साहब को इतनी अवहेलना झेलनी पड़ी। बाबा साहब को कांग्रेस ने कभी बर्दाश्त नहीं किया। देश में पहली बार मोरारजी देसाई की सरकार बनी वहीं 2013 में पहली बार पटना के गांधी मैदान में फैसला हुआ कि जात-पात की लड़ाई करना बंद करो एक चाय वाले का बेटा को प्रधानमंत्री चुना। केन्द्रीय मंत्री ने श्री प्रधान ने कहा कि आज केवल कांग्रेस ही परिवारवाद में लिप्त है कि सुल्तान का बेटा ही सुल्तान बन सकता है, कांग्रेस के मणि शंकर ने कहा था कि कांग्रेस का ही देश का प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बन सकता है और कोई नहीं।

उन्होंने कहा कि एक सुल्तान का बेटा केवल हाई-फाई करना जानता है वहीं एक प्रधानमंत्री की मां जो वर्तन मलकर अपने बेटा को आगे बढ़ाया और कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी विजय माल्या जैसे भ्रस्टाचारी भाजपा के सह से देश छोड़कर भाग चला। उन नेताओं को मैं बताना चाहता हॅू कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने कांग्रेस के समय में भ्रस्टाचारियों ने बैंक को दीवालियापन पर ला खड़ा कर दिया और पकड़े जाने के डर से देश छोड़ भाग खड़ा हुए। कांग्रेस पार्टी के शासन में इन्होंने करोड़ों का ऋण लिया, क्या वे लोग भाजपा के शासन में ऋण लिये थे।

जो कांगे्रस पार्टी संविधान बचाने की बात कह रही है वह कांग्रेस जमीन-आसमान और खनिज पदार्थ भी बेच दिया। पेट्रोल का दाम बाहर के देशों में महंगा होने के कारण महंगा हो गयी है। प्रधानमंत्री पूरे देश में जा जा कर भारत की बाजार का चिंता करता है। क्योंकि भारत बहुत बड़ा बाजार है यहां निवेशक आयेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस का युवा नेता राहुल गांधी देश का अपमान बताते हैं। कांग्रेस ही भारत को आजाद नहीं कराया बल्कि इसके लिए भगत सिंह जैसे कितने लोग अपने प्राणों की आहूति दी है। आज प्रजातंत्र के लिए सबसे बड़ा काला दिन है। सभा को संबोधित करने वालों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री डा. प्रेम कुमार, मंगल पांडे, नंदकिशोर यादव, प्रमोद कुमार, विनोद नारायणझा, जयकुमार सिन्हा, रमेश ऋषिदेव, संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, सुरेश कुमार शर्मा, विधायक संजीव चौरसिया, नितीन नवीन,अरूण कुमार सिन्हा, श्रीमती आशा देवी, किरण घई, विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा शामिल थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।