पंचतत्व में विलीन हुुए सुब्रत रॉय, पार्थिव शरीर को पोते ने दी मुखाग्नि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंचतत्व में विलीन हुुए सुब्रत रॉय, पार्थिव शरीर को पोते ने दी मुखाग्नि

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय गुरुवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्‍कार बैकुंठ धाम श्मशान घाट में किया गया। यह वही श्मशान घाट है जिसका उन्‍होंने जीर्णोद्धार कराया था।

roy 45

अंतिम संस्कार रॉय के पोते हिमांक रॉय ने किया क्योंकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं और दाह संस्कार के लिए समय पर भारत वापस नहीं आ सके। शव यात्रा दोपहर में सहारा शहर से शुरू हुई जिसमें हजारों दोस्त, शुभचिंतक और कर्मचारी मौजूद थे। समारोह सनातन रीति रिवाज के अनुसार किया गया।

ddd copy

सहाराश्री के नाम से मशहूर रॉय के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी शामिल थे। सहाराश्री का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।