सुब्रमणयम स्वामी बोले- फांसी की सजा पाए मुशर्रफ को दी जाए भारत की नागरिकता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुब्रमणयम स्वामी बोले- फांसी की सजा पाए मुशर्रफ को दी जाए भारत की नागरिकता

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा के

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के तेज तर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणयम स्वामी ने गुरुवार को चुटकी लेते हुए कहा कि फांसी की सजा पाए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए। 
1576743205 mst
पूर्व सैन्य तानाशाह मुशर्रफ को मंगलवार को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने देशद्रोह के मामले में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है जिसका वहां की फौज ने विरोध किया है। सांसद स्वामी ने आज ट्वीट  किया,‘‘मुशर्रफ दरियागंज इलाके के हैं और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक आधार पर उन्हें नागिरकता दे सकते हैं। 
स्वयं को हिंदुओं का वशंज मानने वाले सभी लोग नए नागरिकता संशोधन कानून के लिए योज्ञ हैं और उन्हें (नागरिकता) दी जाए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुशर्रफ की सजा पर चर्चा करने के लिए बुधवार को पाकिस्तान-ए-तहरीक पार्टी की आपात बैठक भी बुलाई थी। मुशर्रफ अभी गंभीर रुप से बीमार हैं और दुबई में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।