अमेठी में अजब-गज़ब राजनीति; सुबह बने भाजपाई, शाम होते ही घर वापसी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेठी में अजब-गज़ब राजनीति; सुबह बने भाजपाई, शाम होते ही घर वापसी!

Smriti Irani and Vikash Agrahari

Amethi: उत्तरप्रदेश के अमेठी में जो हुआ वह शायद राजनीति का असली चरित्र भी है। लिहाजा, चुनाव है तो दल बदल भी होता है। पर यह अव्वल दर्जे की दलबदल की घटना हुई है। असल, मायने में कहें तो भाजपा और ख़ासकर स्मृति ईरानी की काफी किरकिरी हो रही है।

Highlights:

  •  हॉटसीट अमेठी में हुआ गज़ब का उलट-फेर, कांग्रेस से भाजपा फिर वापस कांग्रेस
  • अमेठी में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कन्वेनर विकास अग्रहरि हुए थे स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल
  •  शाम होते ही दुबारा कांग्रेस में की वापसी, कहा- ‘निजी काम से सांसद आवास पर गया था’

 

उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में शुमार अमेठी में चुनावी शह-मात का खेल चल रहा है। दरअसल, हुआ यह कि कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के सामने भाजपा का दामन थामा था। दोपहर बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने घर वापसी कर ली।

निजी काम से गया था, जबरन दिलाई सदस्यता- विकास अग्रहरि

कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि ने बताया कि वह अपने निजी काम से सांसद के आवास पर गए थे। वहां जबरन भाजपा नेताओं और स्मृति ईरानी ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल करवा दिया। कांग्रेस नेता विकास का कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में थे और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

दबाव में अनर्गल बात कर रहें- भाजपा जिला अध्यक्ष, अमेठी

अमेठी के भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र का दावा है कि विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें कोई बुलाने नहीं गया था। अब वह किसी दबाव में अनर्गल बातें बोल रहे हैं। इस समय वैसे भी राज्य में आचार संहिता लगी हुई है। विकास योजनाओं से जुड़े काम बंद हैं। तो, कांग्रेस के नेता कौन सा काम लेकर आए थे। वह झूठ बोल रहे हैं। वह भाजपा ही ज्वाइन करने आए थे। उन पर कांग्रेस की ओर से दबाव बनाया गया होगा और वो पलट गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।