महानिर्वाण महोत्सव का आरंभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महानिर्वाण महोत्सव का आरंभ

NULL

पटना : अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक एवं सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना पद्धति-इस्सयोग के प्रवत्र्तक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील का दो दिवसीय 16वां महानिर्वाण महोत्सव हजारों मुख से एक स्वर में हुए गगनभेदी जयघोष के साथ आज आरंभ हो गया।

कंकड़बाग हाउसिंग कौलोनी स्थित संस्था के मुख्यालय गुरुधाम में तीसरे पहर ढाई बजे संस्था की अध्यक्ष सद्गुरुमाता मां विजया जी के निर्देश पर संस्था के उपाध्यक्ष पूज्य बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

एल. पी. साहू मामाजी ने दोनों मूर्तियों पर रेशमी चादर अर्पण किया। इसके पश्चात आधे घंटे की सामूहिक आह्वान साधना की गई। जिसके साथ हीं 16 घंटे की अखंड सामूहिक साधना और संकीर्तन आरंभ हुआ। इस अवसर पर संस्था की त्रैमासिक पत्रिका इस्सयोग संदेश के महानिर्वाण महोत्सव विशेषांक का लोकार्पण प्रभात कुमार द्वारा किया गया।

संस्था की संयुक्त सचिव सरोज गुटगुटिया के अनुसार दो दिनों के इस उत्सव में संस्था के संयुक्त सचिव उमेश कुमार, संगीता झा, डा. अनिल सुलभ, संदीप गुप्ता, नीना दूबे गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, ए के साहू, डा जेठानंद सोलंकी, डा. सुंदर राजन, ममता जमुआर, कपिलेश्वर मंडल, मनोज राज, राकेश श्रीवास्तव, सुमन सुहासरिया,

अजीत पटनायक, रवींद्र कुमार, अजय पाण्डेय, डा. के राजा रमन तथा योगेन्द्र प्रसाद समेत अमेरिका, इंगलैड, औस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड तथा दुबई समेत दुनिया भर से आठ हजार से अधिक साधकगण भाग ले रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।