स्टालिन ने सोनिया को दी बधाई, कांग्रेस को बताया 'बहुलवाद की गारंटी' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्टालिन ने सोनिया को दी बधाई, कांग्रेस को बताया ‘बहुलवाद की गारंटी’

स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंनेकहा

द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर रविवार को बधाई दी। स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं।” तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता आमतौर पर सोनिया गांधी को सम्मान देते हुए ‘अन्नाई सोनिया’ कहते हैं। 
स्टालिन ने कहा कि ‘कोई भी ताकत’ भारतीय लोगों के नेक दिलों से कांग्रेस पार्टी के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती। स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संविधान में निहित समानता की स्थायी गारंटी है। स्टालिन ने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और पिछडे़ वर्गों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास बरकरार है।
1559474447 15
बता दें कि सोनिया गांधी को शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे पार्टी के सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।