SSC CGL Result 2024 Live : कर्मचारी चयन आयोग जल्द कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (सीजीएल) 2024 के टियर-1 रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फिलहाल रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा https://ssc.gov.in के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
9 से 24 सितंबर के बीच हुई थी परीक्षा
SSC CGL टियर-1 परीक्षा 9 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। हर खंड में 25 प्रश्न थे। हर खंड के लिए अधिकतम अंक 50 तय थे। अंग्रेजी को छोड़ अन्य सभी प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) में उपलब्ध थे।
अक्टूबर में जारी हुई थी आंसर-की
परीक्षा की आंसर-की 3 अक्टूबर को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए 8 अक्टूबर तक का समय था। एसएसी ने सीजीएल के टियर-2 फेज की परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को होगी।
17727 पदों पर होंगी नियुक्तियां
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक निकायों, सांविधिक संस्थानों और न्यायाधिकरणों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 17,727 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से विजिट करें, ताकि रिजल्ट और अन्य अपडेट मिलती रहे।