UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा

संप्रग प्रमुख सोनिया ने कहा कि रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी भारतीय रेल का सबसे आधुनिक कारखाना है

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में मंगलवार को रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी के कंपनीकरण का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी कंपनियों को संकट में डालने का आरोप लगाया। 
शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ने रेलवे की छह उत्पादक इकाइयों का कंपनीकरण करने का फैसला किया है। इसमें रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘कंपनीकरण निजीकरण की शुरुआत होती है। यह देश की अमूल्य संपत्ति कोड़ियो के भाव निजी कंपनियों को बेचने की शुरुआत है। हजारों लोग बेरोजगार हो जाते हैं।’’
1562053698 sonia
संप्रग प्रमुख सोनिया ने कहा कि रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी भारतीय रेल का सबसे आधुनिक कारखाना है जहाँ सबसे सस्ते और अच्छे कोच बनते हैं। वहां क्षमता से ज्यादा उत्पादन हो रहा है। कंपनीकरण से दो हजार से ज्यादा मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य संकट में है। 

PM मोदी ने कहा- बीजेपी MP संसद में सक्रियता से ले हिस्सा, पंचवटी पहल के जरिये बूथ बनाए मजबूत

सोनिया गांधी ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि सरकार क्यों निजीकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खास पूँजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक कंपनियों को खतरे में डाला जा रहा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीएसएनएल के साथ क्या हुआ यह किसी से छिपा नहीं है।’’ 
उन्होंने आरोप लगाया कि रेल कंपनियों के कंपनीकरण को सरकार ने गहरा राज बनाकर रखा। यह फैसला करने से पहले मंजदूर संघ तथा मजदूरों को भी विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने रेल बजट को आम बजट में मिलाने पर भी सवाल उठाया तथा कहा कि इन सब मामलों की संसदीय छान-बीन की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।