सोनिया गांधी के भोज में आज जुटेंगे विपक्षी नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया गांधी के भोज में आज जुटेंगे विपक्षी नेता

NULL

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी आज विपक्षी दलों के नेताओं के लिए रात्रि भोज आयोजित कर रही हैं जिसे अगले आम चुनाव के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने की कावायद के रूप में देखा जा रहा है। इसमें 17 विपक्षी दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भोज के माध्यम से सोनिया गांधी 2019 में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा बनाने के सुझाव को अमली जामा पहनाने का प्रयास करेंगी। भोज में संप्रग के सभी घटकों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि भोज में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर संसद तथा संसद के बाहर हंगामा कर रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

बता दें कि तेदेपा के दोनों मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है लेकिन पार्टी ने राजग से अभी संबंध नहीं तोड़े है। द्रविड मुन्नेत्र कषगम के नेता एम के स्टालिन को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन उन्होंने भोज शामिल होने में असमर्थता जताई है और कहा है कि उनकी तरफ से पार्टी की राज्यसभा सांसद कनिमोझी शामिल होंगी।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी भोज शामिल होंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी को भी आमंत्रण भेजा गया है। आपको बता दें कि मांझी हाल ही में राजग से अलग हुए हैं और वह बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हुए हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।