कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस के 135वीं स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया

कांग्रेस के 135वीं स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। 
1577509340 rahul manmohan
इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई निरोध केंद्र नहीं हैं और उसी वीडियो में एक निरोध केंद्र के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है। 
इसके अलावा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए एनआरसी और सीएए को लेकर कहा कि सरकार का ये कदम गरीब लोगों के लिए नोटबंदी से भी बड़ा झटका साबित होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार के 15 दोस्तों को कोई कागजात नहीं देना होगा, लेकिन बाकी गरीब लोग इससे बहुत परेशान होंगे और ये कदम नोटबंदी से भी बड़ी झटका साबित होगा।
1577509202 rahul gandhi con
इससे पहले कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया।
 

आपको बता दें कि राहुल गांधी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को असम जाएंगे। पार्टी के असम प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि राहुल रैली को भी संबोधित करेंगे। वे राज्य में कानून के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। 

वही, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी आज देशभर में संविधान बचाओ, भारत बचाओ के संदेश के साथ मार्च करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में और प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।