सोनम का सुहाग बना सुराग! मंगलसूत्र ने खोला राजा की हत्या का राज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनम का सुहाग बना सुराग! मंगलसूत्र ने खोला राजा की हत्या का राज

सोनम के मंगलसूत्र ने खोला राजा हत्याकांड का राज

सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों को शिलांग सदर पुलिस स्टेशन की अलग-अलग कोठरियों में रखा गया। राजा हत्याकांड में कई अहम खुलासे हुए हैं। इस बीच मेघालय पुलिस ने अहम जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कैसे सोनम के मंगलसूत्र ने इस हत्याकांड को सुलझाने में मदद की।

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। राजा की पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोनम समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या करवाई। राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों को शिलांग सदर पुलिस स्टेशन की अलग-अलग कोठरियों में रखा गया। राजा हत्याकांड में कई अहम खुलासे हुए हैं। इस बीच मेघालय पुलिस ने अहम जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कैसे सोनम के मंगलसूत्र ने इस हत्याकांड को सुलझाने में मदद की।

मंगलसूत्र ने खोला राज

मेघालय पुलिस के डीआईजी डीएनआर मार्क ने सोनम के मंगलसूत्र के बारे में अहम जानकारी दी। डीआईजी ने बताया कि जब राजा की हत्या की खबर सामने आई तो पुलिस को पहले लगा कि यह कोई अज्ञात मामला है। शायद यह कोई दुर्घटना या गुमशुदगी का मामला हो। लेकिन जब जांच की गई तो उसी होटल में एक सूटकेस मिला जिसमें सोनम का मंगलसूत्र, एक अंगूठी और कुछ कपड़े थे। यह देखकर हम चौंक गए। क्योंकि हमारे मन में सवाल आया कि अगर सोनम अपने पति राजा के साथ हनीमून पर शिलांग आई थी तो वह अपना मंगलसूत्र सूटकेस में छोड़कर क्यों घूम रही थी? यहीं से पुलिस को पहली बड़ी लीड मिली। किसी भी शादीशुदा महिला के लिए ऐसा करना असामान्य था, खासकर जब वह हनीमून ट्रिप पर हो। पुलिस को शक था कि शायद सोनम खुद गायब नहीं हुई, बल्कि राजा की हत्या में उसका हाथ है।

Raja Murder Case Accused

दूसरा बड़ा सुराग

पुलिस को हत्या वाली जगह से एक सफ़ेद शर्ट भी मिली। उस पर खून के धब्बे थे लेकिन हैरानी की बात ये थी कि शर्ट फटी नहीं थी। अब यहाँ से पुलिस को दूसरी बड़ी बात समझ में आई, अगर ये शर्ट सोनम की होती और उसके साथ कुछ गलत हुआ होता तो शर्ट पर संघर्ष के निशान होते यानी फटने या खिंचने के निशान। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। यानी सोनम के साथ न तो कोई जबरदस्ती की गई और न ही उस पर हमला किया गया। इससे ये साफ हो गया कि पूरी घटना में सोनम खुद शामिल थी।

सोनम और राज को अलग-अलग सेल में रखा गया

सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह और आकाश राजपूत को सदर थाने की एक सेल में रखा गया है, जबकि विशाल सिंह चौहान और आनंद सिंह कुर्मी को दूसरी सेल में रखा गया है। पुलिस ने सोनम को खाना परोसा और उसने खाया। कोर्ट में पेशी से पहले और बाद में वह काफी शांत दिखी। पुलिस ने सदर थाने और सभी सेल में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि आरोपियों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखी जा सके।

‘मंगल दोष हटाने के लिए सोनम ने की हत्या’, राजा की मां का बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।