सोनम ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले रखी थी ये शर्त, ऐसे फंसा राजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनम ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले रखी थी ये शर्त, ऐसे फंसा राजा

राजा को बहाना बनाकर कामाख्या मंदिर ले गई थी सोनम

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोनम ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई। उसने शर्त रखी थी कि कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद ही शरीरिक संबंध बनाएगी। आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें शिलांग कोर्ट में पेश किया गया।

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। राजा की पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राजा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या करवाई। राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। अब सभी आरोपियों को शिलांगे के सदर थाने में रखा गया है। इस बीच एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, सोनम राजा को बहाना बनाकर कामाख्या मंदिर ले गई थी। दरअसल, सोनम ने शर्त रखी थी कि वो कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ही राजा के साथ शरीरिक संबंध बनाएगी।

रखी थी ये शर्त

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। सोनम ने अपने हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था। दूर जगह होने के कारण सोनम और राज ने मिलकर राजा को मेघालय में मारने का प्लान बनाया। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सोनम ने अपने पति राजा को समझाया कि उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से पहले कामाख्या देवी मंदिर में प्रार्थना करनी चाहिए।” कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद सोनम राज को मेघालय ले गई।

Raja Raghuvanshi Murder

फोटोशूट का बहाना बनाया

अधिकारियों के मुताबिक, सोनम ने राजा को सुनसान खाई के पास मारा था। सोनम राज को फोटोशूट करने के बहाना बनाकर लेकर गई थी, जहां कॉन्ट्रैक्ट किलर्स पहले से मौजूद थे। वहां जाकर किलर्स ने राजा पर वार कर उसे मार दिया। इसके बाद सोनम ने उसे खुद खाई में धक्का दे दिया। आरोपियों ने खुद इस बात को कबूल किया है। इस पूरे प्लान में सोनम का प्रेमी राज इंदौर में ही था। वो इंदौर से सोनम को निर्देश दे रहा था।

सोनम और राज को अलग-अलग सेल में रखा गया

सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह और आकाश राजपूत को सदर थाने की एक सेल में रखा गया है, जबकि विशाल सिंह चौहान और आनंद सिंह कुर्मी को दूसरी सेल में रखा गया है। पुलिस ने सोनम को खाना परोसा और उसने खाया। कोर्ट में पेशी से पहले और बाद में वह काफी शांत दिखी। पुलिस ने सदर थाने और सभी सेल में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि आरोपियों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखी जा सके।

सोनम का सुहाग बना सुराग! मंगलसूत्र ने खोला राजा की हत्या का राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।