'राजा मेरे करीब आ रहा है..', चैटिंग पर सोनम और राज ने बनाया था कत्ल का प्लान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘राजा मेरे करीब आ रहा है..’, चैटिंग पर सोनम और राज ने बनाया था कत्ल का प्लान

शादी के बाद ही सोनम ने राजा को हटाने का प्लान बनाया

सोनम और राजा के चैट्स से सामने आया कि दोनों ने मिलकर राजा की हत्या का पूरा प्लान बनाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, शादी के तीसरे दिन ही सोनम ने राज कुशवाहा से राजा को रास्ते से हटाने की बात कही थी। सोनम ने शादी से पहले ही राजा से दूरी बना ली थी।

राजा हत्याकांड ने पूरे दश में सनसनी मचा दी है। राजी की पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद मौत की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझ रही है और इसी के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे शिलांग लेकर जाया जा रहा है। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ मिलकर राजा की हत्या को अंजाम दिया। पूछताछ में इस मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलती जा रही हैं। सोनम और राजा के चैट्स से सामने आया कि दोनों ने मिलकर राजा की हत्या का पूरा प्लान बनाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, शादी के तीसरे दिन ही सोनम ने राज कुशवाहा से राजा को रास्ते से हटाने की बात कही थी।

चैट्स में क्या बोली सोनम

सोनम ने राज कुशवाह के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं है। सोनम ने शादी से पहले ही राजा से दूरी बना ली थी। जांच में पता चला है कि सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर मेघालय जाकर राजा की हत्या करने का प्लान बनाया था। हनीमून की पूरी ट्रिप दरअसल एक सोची-समझी योजना का हिस्सा थी। सोनम ने खुद सारी टिकट बुक की थी। यहां तक उसने ही राजा को मेघालय जाने के लिए मजबूर किया था।

Sonam Raghuvanshi

ऐसे ले जाया जा रहा शिलांग

कोर्ट ने शिलांग पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड सौंपी है। शिलांग पुलिस की 4 सदस्यीय टीम सोनम को शिलांग लेकर जा रही है है। काफिला अब पटना पहुंच चुका है। पहले सोनम को गाजीपुर से बक्सर ले जाया गया फिर वहां से उसे पटना लेकर गए। अब सोनम को पटना से फ्लाइट से कोलकाता लेकर जाया जाएगा। सोनम को कोलकाता से फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी ले जाने का प्लान है। गुवाहाटी से उसे शिलांग ले जाया जाएगा।

प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

शिलांग पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में इस हत्याकांड में सोनम की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना बनाई थी। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित हत्या की योजना थी। बताया जा रहा है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए चार कॉन्ट्रैक्ट किलर शिलांग बुलाए गए थे।

कब क्या हुआ ?

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। बता दें राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को वे दोनों हनीमून पर चले गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर मिली। 2 जून को राजा की लाश खाई से बरामद की गई। वहीं पुलिस ने 9 जून की देर रात को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया।

‘मार डालो इसे..’, सोनम ने खुद ही राजा को दिया था धक्का, किलर्स ने बताया खौफनाक सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।