स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज , बोले -ऐ सत्ता की भूख सब्र कर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज , बोले -ऐ सत्ता की भूख सब्र कर

NULL

स्मृति इरानी ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल के भूख वाले शेर के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भी एक शायरी ट्वीट कर कांग्रेस उपाध्यक्ष को खुदगर्ज बताया। बता दें कि हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें नंबर की रैंकिंग पर राहुल गांधी ने तंज करते हुए ट्वीट किया था।

दरअसल बीते दिनों आई ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत की 100वें स्थान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रख्यात कवि दुष्यंत कुमार की शायरी को ट्वीट किया “भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ…आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दुष्यंत कुमार की मशहूर पंक्तियां ट्वीट की थी। अब जवाब में मोर्चा स्मृति इरानी ने संभाला और राहुल के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘ऐ सत्ता की भूख- सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।’

बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान की हालत ही सबसे ज्यादा खराब हैं। इस सूची में पिछले साल भारत 97वें पायदान पर था।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2017 में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस सूची में अपने कई पड़ोसी देशों से पीछे है। चीन 29वीं रैंक, नेपाल 72वीं रैंक, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश की रैंक 88 है। जबकि पाकिस्तान इस सूची में 106वें और अफगानिस्तान 107वें पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।