थप्पड़ कांड : अदालत ने AAP विधायकों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

थप्पड़ कांड : अदालत ने AAP विधायकों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

NULL

दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायकों अमानतुल्ला खां और प्रकाश जारवाल की न्यायिक हिरासत आज 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है। दोनों विधायकों को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई मामले में गिरफ्तार किया गया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट शेफाली बरनाला टंडन ने विधायकों की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाते हुए उन्हें मंडोली जेल भेज दिया।

न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर आज उन्हें अदालत में पेश किया गया था। अदालती सूत्रों के मुताबिक मामले पर अगली सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में होगी। खान और जारवाल को अदालत ने 22 फरवरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने इस मामले को बेहद‘‘ संवेदनशील’’ करार दिया था। अगले ही दिन उनकी जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गयी थीं।

अदालत ने यह माना था कि पहली नजर में परिस्थितियों से यह पता चलता है कि मामला ‘‘ पूर्वनियोजित आपराधिक साजिश’’ का है। सत्र अदालत ने भी जारवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। जारवाल ने मजिस्ट्रेटी अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए सत्र अदालत का रूख किया था। इसके बाद दोनों विधायक हाई कोर्ट का रूख किया था, जहां उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होना बाकी है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।