BJP मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता

जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, यह कांग्रेस द्वारा की गई निंदनीय घटना है। यह कांग्रेस से प्रभावित एक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को जूता फेंका गया। प्रवक्ता ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। यह घटना भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की है। जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने जूता क्यों फेंका। उसने खुद को पेशे से चिकित्सक बताया है। घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर ‘झूठे मामले’ दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे।

shoe-case

प्रवक्ता ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने हमले के बाद कहा, ”यह कांग्रेस द्वारा की गई निंदनीय घटना है। यह कांग्रेस से प्रभावित एक व्यक्ति की हरकत है, जो समान सोच के साथ यहां आया था।” इस घटना के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाता सम्मेलन जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।