मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

NULL

नई दिल्ली: मुंबई में शिवसेना के एक नेता की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कांदिवली इलाके की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत पर हमला किया। आरोपियों ने सावंत चार गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन सावंत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फिलहाल शिवसेना नेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष जांच टीम बनाई है। टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में सावंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि शिवसेना नेता पर हमला क्यों किया गया। पुलिस मर्डर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।