Sheopur Boat Accident: MP के श्योरपुर में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sheopur Boat Accident: MP के श्योरपुर में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

Sheopur Boat Accident:  मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले में हुआ दर्दनाक हादसा। मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों से भरी नाव सीप नदी में पलट गई। इस बड़े हादसे में सात लोगों की मृत्यु हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बचावदल मौके पर पहुंचा। लोगों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें एक बच्चे का शव भी शामिल है। नाव के पलटने से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि अचानक तेज आंधी के वजह से नाव पलटी है। घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख जताया।

Highlights

  • MP के श्योरपुर की सीप नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत
  • MP के CM मोहन यादव ने 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि का किया ऐलान
  • राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया

 

CM मोहन यादव ने जताया दुख

श्योपुर की सीप नदी में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन से अत्यधिक पीड़ा हुई। हादसे के तत्काल बाद मौके पर कलेक्टर व एसपी पहुंच गए तथा शासन की ओर से मंत्री श्री

@PradhumanGwl
जी भी घटना स्थल पर पहुँच रहे हैं। SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई, लेकिन दुर्भाग्य से 7 लोगों को नहीं बचाया जा सका। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

MOHAN

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में नाव दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

PRESIDENT

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।