शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल तीन राज्यों में भाजपा की हार पर किया कटाक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल तीन राज्यों में भाजपा की हार पर किया कटाक्ष

शत्रुघ्न ने दावा किया मोदी झूठे वादे करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा वह 2022, 2024, 2029

हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। शत्रुघ्न ने सवाल किया, ”कृपया मुझे बताइए कि पप्पू कौन है और असली फेंकू कौन साबित हुआ है। (हाल में चुनाव वाले) तीन राज्यों में कौन जीता।”

modi_rahul

गौरतलब है कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अक्सर ”पप्पू” कहकर संबोधित करती है जबकि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाकर उन्हें अक्सर ”फेंकू” कहती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी झूठे वादे करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह 2022, 2024, 2029 में भी ऐसा करते रहेंगे लेकिन वह इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले।

रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा की नई पार्टी में प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।