शत्रुघ्न ने ‌‌फिर मोदी पर ‌साधा निशाना, राहुल की ता‌रीफों के जमकर पुल बांधे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शत्रुघ्न ने ‌‌फिर मोदी पर ‌साधा निशाना, राहुल की ता‌रीफों के जमकर पुल बांधे

NULL

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अपनी ही पार्टी पर सवालिया निशान लगा दिए है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताने पर की गई आलोचना के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान हटाने की राजनीति कर रहे हैं। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे पिछले सालों में परिपक्व हुए है और उन्होंने देश के हित में कई प्रासंगिक सवाल उठाए हैं। दरअसल बीते दो-तीन सालों से पार्टी में अनदेखी की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी आलाकमान से नाराज़ हैं और उन्होंने पहले भी यशवंत सिन्हा के सुर में सुर मिलाते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर सवाल उठाए हैं।

 

सिन्हा ने शनिवार को कई ट्वीट करते हुए लिखा, नामदार, कामदार, दामदार या कोई औसत समझदार, हमारे देश में कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन उसके पास पर्याप्त समर्थन और आवश्यक संख्या (सांसदों की) होनी चाहिए। हम इस पर इतना हो-हल्ला क्यों मचा रहे हैं। वैसे भी यह उनका अंदरूनी मामला है और कोई भी बहुमत हासिल करने के बाद ही पीएम बन सकता है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष पिछले कुछ वर्षों में परिपक्व हुए हैं और वह आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं। अगर देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी के नेता के अंदर देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना दिखती है तो इसमें ग़लत क्या है? कोई भी पीएम बनने का सपना देख सकता है और सपने तभी सच होते हैं, जब आप सपने देखते हैं।

 

पिछले कुछ सालों में हमारे देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता परिपक्व हुए हैं। उनके कुछ प्रासंगिक सवालों का उत्तर देने के बजाय मज़ाक बनाया जा रहा है। नीरव, ललित, माल्या, बैंक, रफ़ाल डील और भी बहुत सी।

 

जवाब देने के बजाए हम ‘भटकाव की राजनीति’ में चले जाते हैं। विकास और दूसरे मुद्दों से उतर इस कला में हम पारंगत हो चुके हैं। हालांकि सर, यह हमारी जनता, राजनीति और नीतियों से जुड़ा हुआ मामला है। आपको शुभकामनाओं के साथ! जय कर्नाटक, जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।