शशि थरूर ने एक बार फिर पड़े PM मोदी की तारीफ में कसीदे, भाषा चुनौती को किया स्वीकार

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने लिखा, “मैं इससे हिंदी के प्रभुत्व से हटने का स्वागत करता हूं और

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनकी भाषा चुनौती को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘‘मलयाला मनोरमा न्यूज कान्क्लेव 2019’’ को संबोधित किया था। 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के समापन पर रोजाना मातृभाषा को छोड़कर किसी अन्य भारतीय भाषा का प्रत्येक दिन एक शब्द सीखने का सुझाव दिया था। पीएम मोदी के अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने पर सांसद थरूर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के निशाने पर रहे। उन्होंने इसकी चिंता नहीं करते हुए प्रधानमंत्री की आज फिर एक बार सराहना की। 

प्रधानमंत्री के मातृभाषा के अलावा अन्य भारतीय भाषा का एक शब्द सीखने के सुझाव पर थरूर ने दो ट्वीट कर कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की भाषा चुनौती को स्वीकार करते हैं और रोजाना एक शब्द अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में ट्वीट करेंगे। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने लिखा, ‘‘मैं इससे हिंदी के प्रभुत्व से हटने का स्वागत करता हूं और खुशी के साथ भाषा की चुनौती को आगे बढ़ाऊंगा।’’ 

PM मोदी बोले- नए भारत में ‘सरनेम’ नहीं, युवाओं की ‘क्षमता’ महत्वपूर्ण

उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री की भाषा चुनौती के उत्तर में मैं हर रोज अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में एक शब्द ट्वीट करूंगा। दूसरे लोग भी ऐसा कर सकते हैं और इस कड़ी में पहला शब्द बहुलवाद है।’’ उन्होंने बहुलवाद को मलयालम और अंग्रेजी में भी ट्विटर पर लिखा। अंग्रेजी में इसे ‘प्लुरलिज्म’ और मलयालम में ‘बहुवचनम’ उच्चारित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।